सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना लूट का धंधा, डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे पैसे प्रशासन अधिकारी मौन
सहसवान:- आपको बताते चलें बदायूं जिला के सहसवान में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से डॉक्टर प्रतिदिन पैसा वसूली का कार्य करते हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व असहाय लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों को नियुक्त किया जाता है।
जिससे जनता को इसका भरपूर लाभ मिल सके। वही सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ डॉक्टरों की मिली भगत से प्रतिदिन मरीजों से पैसा वसूली का कार्य भी किया जाता है।
जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क दवाइयां दी जाती हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर कमा रहे आपस में मिलकर मोटी कमाई। अभी दो दिन पहले सहसवान की रहने वाली नसरीन पुत्री मुहम्मद आरिफ अपने बुखार की दवाई लेने सरकारी अस्पताल गई।
तो डॉक्टरों ने उनसे बुखार की दवाई के 150 रुपए लिए और कहा कि हमने आपको 180 रुपए का डिस्काउंट दिया है।