युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे शहीद पार्क मे राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के रूप में मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे शहीद पार्क मे राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के रूप में मनाया गया

Sunday, January 12, 2025 | January 12, 2025 Last Updated 2025-01-13T06:33:46Z
    Share
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे शहीद पार्क मे राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के रूप में मनाया गया।
बदायूं:-युवा गोष्ठी करते हुये युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये बताया की भारत सरकार ने साल 1984 में हिंदू भिक्षु स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 

12 जनवरी 1985 से हर साल आज के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तत्कालीन भारत सरकार का मानना था कि इस तरह, स्वामीजी के आदर्शवादी दर्शन और सिद्धांत, जिनके लिए उन्होंने जीवन जिया और अभ्यास किया, भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बन जाएगा। 

युवा मंच संगठन के जिला उपाध्याक्ष सलमान गद्दी व नितिन दिवाकर ने सामूहिक रूप से युवाओं को सम्बोधित करते हुये बताया की राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम "राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण" रखी गई है। यह थीम देश के विकास में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है

 वहीं, इस वर्ष का दूसरा विषय "युवा एक स्थायी भविष्य के लिए। लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना" भी है युवा एकता देश प्रेम की भावना जाग्रत करे। इस अवसर पर रवि यादव शुभम दिवाकर विनोद दीपक अंश कुमार राजा दिवाकर सलमान गद्दी आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close