भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ता महाकुंभ प्रयागराज के लिए कल प्रस्थान करेंगे।
बदायूं:- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ता महाकुंभ प्रयागराज के लिए कल 12 जनवरी को प्रस्थान करेंगे। पांच दिवसीय कुंभ में राष्ट्रीय शिविर में राष्ट्रीय नेता सभी प्रदेशों के नेता उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पदाधिकारी कार्यकर्ता इसमें शिरकत करेंगे।
यह जानकारी मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने देते हुए बताया कल दबतोरी,आसफपुर, करेंगी, कछला, वितरोई, उझानी, शेखूपुर, बदायूं, घटपुरी, कारतोली, चंदौसी, बहजोई अपनी-अपनी नजदीकी रेलवे स्टेशनों से रवाना होंगे। हजारों की संख्या में कुंभ मेला में बदायूं के महिलाएं बच्चे बुजुर्ग भारी संख्या में शाम 5:00 बजे रवाना होंगे।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा बदायूं में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ही वजूद में है बड़े आंदोलन हो या फिर बड़े सिविरि उन्होंने कहा 26 जनवरी के लिए ट्रैक्टर परेड होगी 13 जनवरी को तहसील मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलन प्रयागराज जाने के कारण नहीं हो सकेंगे।
प्रयागराज में 13 जनवरी से सिविरि शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। 26 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने कहा जिले में समानांतर हरी टोपी लगाकर किसान यूनियन नाम पर कुछ संगठन धोखा है।
फरेब और दलाली का काम कर रहे हैं। यह संगठन संयुक्त मोर्चा में है परंतु संयुक्त मोर्चा का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर सकते क्योंकि इनके पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा टिकैट संगठन पूरे हिंदुस्तान के अलावा
दुनिया के कई देशों में अपना परचम लहराया है। जिला कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शिविर के बाद घरों में ना बैठे ट्रैक्टर परेड की तैयारी में जुट गए हैं।