वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण;

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण;

Friday, January 3, 2025 | January 03, 2025 Last Updated 2025-01-03T10:32:45Z
    Share

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण; 
जवानों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

          आज दिनांक 03.01.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। 

परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस कंट्रोल रुम, थाना सायबर अपराध, पुलिस केफे, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी आदि विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। 

यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए।

 गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा जवानों को आपात स्थिति से निपटने व 

अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close