सपा सांसद के मकान पर बुलढोजर एक्शन की तैयारी प्रशासन ने थमाया आखिरी नोटिस ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सपा सांसद के मकान पर बुलढोजर एक्शन की तैयारी प्रशासन ने थमाया आखिरी नोटिस ।

Wednesday, January 1, 2025 | January 01, 2025 Last Updated 2025-01-02T06:13:46Z
    Share
सपा सांसद के मकान पर बुलढोजर एक्शन की तैयारी प्रशासन ने थमाया आखिरी नोटिस ।
संभल। संभल हिंसा में नामजद किए गए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा शहर के मुहल्ला दीपा सराय में विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए ही बनवाए गए मकान को लेकर लेकर पूर्व में दिए गए दो नोटिसों की अवधि पूरी हो जाने के बाद अब तीसरा व अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

 ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचने के लिए सांसद की ओर से एक महीने का समय मांगा गया था, लेकिन प्रशासन ने अब दूसरा नोटिस भी तामील करा दिया है।
पहले हिंसा भड़काने को लेकर सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद छह महीने पहले गाड़ी से हुए हादसे की फिर से जांच शुरू कराई गई।


 बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही 1.91 करोड़ का जुर्माना तय किया गया। इसके साथ ही बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा सांस्द का मकान प्रशासन की नजर में आ गया। इसको लेकर पांच दिसंबर को पहला नोटिस जारी किया गया।

इसमें 12 दिसंबर को अवधि पूरी होने पर सांसद की ओर से अधिवक्ता ने एक महीने का समय मांगा गया था, लेकिन 14 दिसंबर को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया। 15 दिन की अवधि वाले इस नोटिस का समय भी बीती 27 दिसंबर को पूरा हो गया। इसके बाद 28 दिसंबर को विनियमित क्षेत्र की प्राधिकारी, 

एसडीएम संभल की ओर से सात दिन का तीसरा व अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इसकी अवधि चार जनवरी को पूरी हो जाएगी।
जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर का दावा पेश होने के बाद सर्वे शुरू होते ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलूकुर्रँहमान बर्क द्वारा की गई बयानबाजी को भड़काऊ बताते पुलिस प्रशासन ने 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई हिंसा में नामजद करते हुए आरोपित बनाया।

 इसके बाद उनकी गाड़ी से हुई दुर्घटना की कई महीने बाद दोबार से जोच कराने के लिए फाइल खुलवा दी।
सोमवार और बुधवार को उन्हीं के मुहल्ले में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें पहले दिन 13 मकानों में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो तमंचे व 73 स्मैक की पुड़ियां बरामद हुई थीं। बुधवार को बीस घरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

 इस दौरान घर में लगे बिजली के पोल और अतिक्रमण कर चौक में बनाई गई दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अब सांसद द्वारा दीपा सराय में बनवाए जा रहे मकान को बिना नक्शे के बनाने पर नोटिस देकर ध्वस्तीकरण कराए जाने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया जा रहा है। 

इसकी मियाद भी सात दिन के लिए रखी गई है। विनियमित क्षेत्र की प्राधिकारी एवं संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि शनिवार को नोटिस तामील करा दिया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close