कछला गंगा ब्रजघाट पर सुधीर सक्सेना ने गरीब वा असहाय लोगों में कंबल वितरित किए
बदायूं:- कछला गंगा ब्रज घाट पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में टांडा निवासी सुधीर सक्सेना ने कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान कर व पूजा अर्चना कर गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरित किए।
उसके बाद बाला जी वृद्ध आश्रम दरबार में जाकर उनको कंबल वितरित कर उनकी समस्याएं सुनी। कछला गंगा ब्रजघाट पर टांडा निवासी सुधीर कुमार सक्सेना ने जरूरमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किया।
इस संबंध में सुधीर कुमार सक्सेना एवं रवि सक्सेना ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया। जिसमें लगभग 45 से 50 कंबल वितरित किए।
सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा आमजन की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। रवि सक्सेना ने बताया ठंड से बचाव के लिए इलाके के तमाम वृद्धजनों सहित अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
रवि कुमार सक्सेना एवं सुधीर सक्सेना के हाथों कंबल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर चंद्रकेश पवन चौहान, रवि सक्सेना आदि भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।