स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा पुंज: दीपक कुमार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा पुंज: दीपक कुमार

Sunday, January 12, 2025 | January 12, 2025 Last Updated 2025-01-12T15:16:47Z
    Share
स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा पुंज: दीपक कुमार

बहजोई: स्वामी विवेकानंद जी का जीवन अनंत प्रेरणादायी है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश प्रेम का भाव अपने अंतस में धारण करें। उक्त विचार बी एम बी एल जैन कॉलेज में युवा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए।
बी एम बी एल जैन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, 
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक कुमार ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज के समान है, 

विवेकानंद जी के ओजस्वी विचारों से विश्वगगन में अपने भारत का नाम गुंजायमान हुआ, उन्होंने अपने जीवन काल में नर सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया, उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने रहने के लिए प्रेरणा प्रदान की। 

उन्होंने हर संकट में मर्यादित रहते हुए संकट का सामना करते हुए अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बी एम बी एल जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि जिस प्रकार विवेकानंद जी ने भारत के पुनुरुथान का स्वप्न संजोया था हम सब मिलकर भारत के उत्थान के लिए कार्य करें और स्वामी जी के स्वप्न को पूर्ण 

कर भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में पुनर्स्थापित करें। इस अवसर पर देवेंद्र यादव, डॉ मनोज, अखिलेश, नागेश कुमार, सौरभ सक्सेना, विनोद, कुश नंदन,मो. शाकिर, अमन भारत, अंकित, अक्षय सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे, संचालन डॉ मनोज व अध्यक्षता सम्भव जैन द्वारा की गयी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close