नगर पंचायत ठिरिया की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति और उनके बेटे पर हुई धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर पंचायत ठिरिया की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति और उनके बेटे पर हुई धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट

Thursday, January 30, 2025 | January 30, 2025 Last Updated 2025-01-30T11:54:40Z
    Share
नगर पंचायत ठिरिया की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति और उनके बेटे पर हुई धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट
धोखाधड़ी से बैनामा कराने का था आरोप,
पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर थाना कैंट पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां की पूर्व अध्यक्ष सैमसंग निशा एवं उनके पति और बेटे पर अकील ने धोखे से जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। ठिरिया निजावत खां निवासी अकील की तहरीर पर पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह के आदेश पर बुधवार दिनांक 29 जनवरी 2025 को थाना कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं इस मामले में 5 दिसंबर 2024 को पूर्व अध्यक्ष शमसुल निशा ने अकील वेग, तस्लीम ख़ान और गुड्डू, बबलू के खिलाफ भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

ठिरिया निजामत खान निवासी अकील बेग के मुताबिक में इस समय लखनऊ में निवास करते हैं। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष समसुल निशा एवं उनके पति महबूब अली खान और उनके बेटे मंसूर अली खान मोहनपुर नकटिया की डिफेंस कॉलोनी में निवास करते हैं। उक्त तीनों लोगों ने उनकी ठिरिया निजावत खां में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

उक्त जमीन को लेकर ही पिछले 10 सालों से उनका विवाद चल रहा है समझौता करने की बात कहकर तीन लोग उसे 21 जून 2013 को कचहरी जिला बरेली ले गए। जहां उन्होंने जमीन के कागजों पर धोखे से अंगूठा लगवा लिया प्रार्थी अकील को जब इस बाबत जानकारी हुई तो

 उन्होंने विरोध किया विरोध के दौरान तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि हमने तुमसे जमीन खरीदी है और इसके कागज भी हमारे पास मौजूद है तुमको जो कर मिले सो कर लेना। अब इसी संबंध में कोर्ट के आदेश पर अकील वेग ने थाना कैंट में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close