मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।

Thursday, February 6, 2025 | February 06, 2025 Last Updated 2025-02-06T12:34:07Z
    Share
मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।
मेडिकल खोलने के नाम पर मांगी थी ₹35000 की रिश्वत।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली रिश्वतखोरी सरकारी कर्मचारियों से लेकर अफसरों में किस हद तक हावी हो चुकी है इसकी ताजा तस्वीर मुरादाबाद से सामने आई। मुरादाबाद के सहायक औषधि आयुक्त को₹15000 की रिश्वत लेते हुए बरेली बृजेश टीम ने रंग के हाथों गिरफ्तार कर लिया। सहायक औषधि आयुक्त (ड्रग विभाग) मनु शंकर ने मेडिकल स्टोर खोलने के नाम पर₹35000 की रिश्वत मांगी थी। 

सूत्रों के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता विभाग बरेली सेक्टर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया की सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर मुरादाबाद मेडिकल स्टोर खोलने के नाम पर उसे ₹35000 की घूस मांग रहे हैं।

 शिकायत करता नहीं यह भी बताया कि पहले किस्त 15000 और दूसरी किस्त ₹20000 तय हुए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत करने के बाद विलेज की टीम ने बृहस्पतिवार को हकीकत जानने के लिए सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद के खिलाफ अपना जाल बिछाया। इस जाल के अंतर्गत विजीलेंस टीम के द्वारा शिकायतकर्ता 

को₹15000 रुपए एक विशेष प्रकार के पाउडर को लगाकर दिए गए। जो कि सहायक आयुक्त औषधि को दिए जाने थे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने मुरादाबाद पहुंचकर सहायक आयुक्त मनु शंकर को ₹15000 उनके हाथ में दिए उसी समय वहां पर मौजूद विजीलेंस टीम ने उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस इंस्पेक्टर अरविंद आचार्य ने बताया की सहायक आयुक्त औषधि के पास तलाशी लेने के दौरान 130000 रुपए और अलग से बरामद किए गए। उक्त रकम को लेकर भी जांच की जा रही है 

की कितनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई। इंस्पेक्टर अरविंद आचार्य ने बताया फिलहाल आरोपी अधिकारी को विजिलेंस टीम थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद में आमद करा कर अपने साथ बरेली लेकर आ गई है। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close