बहजोई: - सहारनपुर के अंबेडकर स्टेडियम में 17 से 19 फरवरी को आयोजित
तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर जूडो चैंपियनशिप में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बहजोई नगर की बेटी डोली राणा ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 70 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया एवं बहजोई नगर के ही चंचल सागर ने 63 किलो भार
वर्ग में एवं आदित्य शर्मा 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर नगर व जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया । कोच एकांत गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 मंडल से आए विजई खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था
जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने भी प्रतिभाग किया उसमें से मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संभल जिले ने एक स्वर्ण वा दो रजत पदक प्राप्त किए हैं यह हमारे जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है
नगर आगमन पर साथी खिलाड़ियों और परिजनों ने खुशी जताई नगर के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहोल रहा ।