उझानी बदांयू 8 फरवरी। 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी व सरकार बनने की खुशी में नगर के मोदी चाय विक्रेता अरविन्द श्रीवास्तव उर्फ मोदी ने नगर के घण्टाघर चौराहे पर नागरिकों को निशुल्क चाय बाँटी।
मोदी चाय के नाम से प्रसिद्ध अरविन्द ने बताया कि जब भी कहीं भी किसी भी इलेक्शन में भाजपा को बहुमत से सीटें मिलने की जानकारी प्राप्त होती है तो मैं इसी प्रकार से खुशी मनाते हुए लोगों को चाय का वितरण करता हूं।