फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली
थाना फतेहगंज पूर्वी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश अनुसार जुर्म के रोकथाम हेतु लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकार फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में आज
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के दौरान लेखपाल कॉलोनी के पास बिलपुर ग्राम की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त सर्वेश पुत्र जंगीलाल निवासी ग्राम कंनहानी देहात
नगला पोस्ट बरीप्रसिद्धपुर थाना गढ़िया रंगीन उम्र करीब 30 वर्ष को एक 315 वोर तमंचे सहित दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । उसके बाद अभियुक्त को थाने ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 49/25 धारा 3/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
मुलजिम का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। अभियुक्त के ऊपर मुकदमा संख्या 895/ 18 धारा 420 के अंतर्गत थाना तहसील जनपद शाहजहांपुर में भी एक मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक हेमंत कुमार, उपनिरीक्षक रोहित सिंह, कांस्टेबल 3277 सत्यवान सिंह मौजूद रहे।