बदायूं क्रिकेट क्लब ने 44 रन से जीता फाइनल मैच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं क्रिकेट क्लब ने 44 रन से जीता फाइनल मैच

Wednesday, February 5, 2025 | February 05, 2025 Last Updated 2025-02-06T03:47:06Z
    Share

बदायूं क्रिकेट क्लब ने 44 रन से जीता फाइनल मैच

सैदपुर। सैदपुर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बदायूं क्रिकेट क्लब की टीम ने बरेली क्रिकेट क्लब की टीम को 44 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर किया। बदायूं टीम को फाइनल मैच में विजयी बनाने में अहम भूमिका उनके बल्लेबाज शिवली जुनैद ने 67 रन की धुआंधार पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

फाइनल मैच में बदायूं क्रिकेट क्लब टीम के कप्तान मोहम्मद अनस चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया निर्धारित 6 ओवर के मैच में 99 रन बनाए। 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली क्रिकेट क्लब की टीम ताश के पत्तों की तरह 55 रन पर धराशाही हो गई।

 विजेता टीम की तरफ से शिबली जुनैद ने 67 रन बनाए, जिसमें पारी के आखिरी ओवर में 37 रन की आकर्षक पारी का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा रवि रावत ने दो विकेट लिए, जबकि पराजित टीम की तरफ से अर्जुन वाली ने दो विकेट लिए।

इससे पूर्व बदायूं क्रिकेट क्लब ने सैदपुर क्रिकेट क्लब को सेमीफाइनल के रोमांचक मैच में 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और बरेली क्रिकेट टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी।

विजेता और उप विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने ट्रॉफी और पुरस्कार धनराशि भेंट की और सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मैच में अंपायरिंग की भूमिका फिरोज खान और आमिर सुहैल ने कमेंट्री जोंटी तथा स्कोरिंग की मोहम्मद कैफ ने की।


अंत में कमेटी के प्रबंधक अब्दुल मन्नान ने सहयोग करने के लिए सभी लोगों विशेष रूप से चेयरमैन इशरत अली, अनवर अली खान, जेई विकास तिवारी का आभार जताया। इस अवसर पर ज़हीरुल हसन, मोहम्मद आलम ख़ान, चांद खान, मोहम्मद शान और अरुण कुमार उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close