मौके से बरामद हुए 107100 rs
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा जुआ खेलते समय 6 मुलजिमों को मय माल के गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के आदेश अनुसार जुर्म के रोकने को चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकार फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम के द्वारा ग्राम गुलडि़या मकरंदपुर थाना फतेहगंज पूर्वी के जंगल में हार और जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए दिनांक 31 जनवरी 2025 की रात्रि में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फड़ से 107100 रू और तलाशी में 8900रू एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कल दिनांक 31 जनवरी 2025 की रात्रि को थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद पुलिस के द्वारा देखरेख एवं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुलरिया मकरंदपुर के जंगल में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गण
1 जितेंद्र कुमार पुत्र नन्हेंलाल निवासी ग्राम ढकनी थाना फरीदपुर जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष।
2 कामिल उर्फ छोटे पुत्र साबिर उम्र 55 वर्ष, निवासी मोहल्ला कश्यवान सब्जी मंडी थाना फरीदपुर जिला बरेली।
3 फरहतुल्लाह पुत्र लियाकत उल्लाह उम्र 47 वर्ष निवासी मोहल्ला मिर्धान थाना फरीदपुर जिला बरेली।
4 अर्पित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला सराय थाना फरीदपुर जिला बरेली।।
5 गुड्डू पुत्र नत्थू उम्र 30 वर्ष निवासी सैदपुर थाना विथरी चैनपुर जिला बरेली।
6 संतोष कुमार पुत्र सूरजपाल उम्र 35 वर्ष निवासी बीलवा थाना फरीदपुर जिला बरेली।
सभी मुलजिमों को थाने लाकर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सभी अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।
गिरफ्तारी के समय थाना प्रभारी संतोष कुमार, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, उप निरीक्षक महेंद्र पाल मालिक, उप निरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उप निरीक्षक यूटी संगम शर्मा, हेड कांस्टेबल इजहार ,हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह , कांस्टेबल गौतम कुमार मौजूद रहे।