पुलिस परामर्श केंद्र बहजोई
संभल । पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई द्धारा चलाए रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की एक मीटिंग आज सीओ प्रदीप कुमार की देखरेख में मंडी समिति पुलिस लाइन बहजोई में संपन्न हुई
जिसमे पति पत्नी के मध्य सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास काउंसलरो द्धारा किया गया 35 पत्रावली सुनकर 15 पत्राबलियों का निस्तारण किया पांच परिवारों को मिलाया गया एक पत्रावली में विधिक कार्यवाही की गई नौ पत्रावली में
आवेदक द्वारा बल न देने पर अथवा न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद की गई इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम आनंद विधिक परामर्शदाता काउंसलर लब
मोहन वार्ष्णेय वकील बबीता शर्मा कंचन माहेश्वरी कास्टेबल रश्मि गहलौत शहजाद मलिक आदि लोग उपस्थित हुए