पुलिसकर्मियों की बाइक फूंकने व पत्थरबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल में 79 लोग इसमें चार महिलाएं भी हैं।
सम्भल हिंसा:
नखासा थाना पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल हिंदूपुरा खेड़ा निवासी हसन उर्फ छोटू और दीपा सराय निवासी समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी, जिसकी पहचान वीडियो और फोटो से हुई। अब तक 79 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी हसन उर्फ छोटू व दीपा सराय निवासी समद को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल थे। हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की थी। आरोपी वीडियो और फोटो में कैद हो गए थे।पूछताछ में भी घटना करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद पर सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।
इस बवाल की सूचना हिंदूपुरा खेड़ा पर पहुंची तो नखासा तिराहे पर पहुंचकर पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। साथ ही पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगा दी थी।
इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो मौके से भाग गए थे।
आरोपियों ने बताया कि वह घटना के बाद से अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। एसपी ने बताया कि इन उपद्रवियों की पहचान वीडियो और फोटो से की गई है। बताया कि 79 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
74 उपद्रवियों के पोस्टर सरायतरीन और हयातनगर में भी लगाए जाएंगे
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल करने के आरोपियों के पोस्टर सरायतरीन और हयातनगर में भी लगाए जाएंगे। अभी कोतवाली क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। 74 उपद्रवियों के चेहरे इन पोस्टर में दिख रहे हैं। इन उपद्रवियों की पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने तलाश के लिए
सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं।पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले लोगों को इनाम भी देगी और पहचान गुप्त रखेगी। कोतवाली प्रभारी और सीओ का मोबाइल नंबर भी इन पोस्टर पर दिया गया है।