संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर हुंकार भरी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर हुंकार भरी।

Tuesday, February 4, 2025 | February 04, 2025 Last Updated 2025-02-05T07:56:33Z
    Share
संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर हुंकार भरी। 

बदायूं : मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 269 संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर विरोध सभा की। यहां ऊर्जा प्रबंधन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि मध्यांचल ऊर्जा प्रबंधन के आदेश पर स्थानीय विभागीय अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारियों को कार्य से हटा रहे हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा प्रबंधन की तरफ से हटाए गए सभी कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखा जाएगा।
बोले, अगर ऐसा नहीं होता है

 तो छह फरवरी को एमडी कार्यालय लखनऊ पर सत्याग्रह करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि अचानक कर्मचारियों को नौकरी से निकालना सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है।
उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा- कर्मचारियों के हटने से अब विद्युत उपकेंद्रों पर चल रहा ओटीएस के कार्य भी धीमी गति से हो रहा है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डॉ. सतीश, जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, रसोईया संघ के अध्यक्ष मृदुल्लेश यादव ने भी कर्मचारियों को पुन: कार्य पर रखने की मांग की।
संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, एवं विद्युत प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा है। विरोध सभा में हरीश चंद्र यादव, अभय यादव,

जापान सिंह, विपिन कुमार, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, अवध पटेल, प्रमोद मिश्रा, सुरेश चंद्र पाल, श्रीकृष्णा, टीटू पटेल, विवेक शर्मा एवं हटाए गए सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close