कष्टों से मुक्ति दिलाता है हनुमान चालीसा का पाठ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कष्टों से मुक्ति दिलाता है हनुमान चालीसा का पाठ

Wednesday, February 5, 2025 | February 05, 2025 Last Updated 2025-02-05T09:48:48Z
    Share
कष्टों से मुक्ति दिलाता है हनुमान चालीसा का पाठ

बिल्सी :: नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। 

इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

उसके बाद यहां रामचरित मानस का अखंड पाठ का शुभांरभ किया गया। जो कल पांच फरवरी को संपन्न होगा। भक्तों का मानना है कि जो भी व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। इसलिए लोगों को इसका पाठ जरुर करना चाहिए। 

इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी, अर्जन यादव आदि मौजूद रहे। 

इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार एवं गुधनी खौसांरा स्थित श्री बालाजी मंदिर पर भी भक्तों द्वारा हनुमान बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close