उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Wednesday, February 5, 2025 | February 05, 2025 Last Updated 2025-02-05T14:40:47Z
    Share
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी कचहरी पहुंचे।

 कचहरी पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की फीस प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है। साथ ही हर साल कोर्स में सिलेबस तब्दीली करने के नाम पर गरीब और मध्यम स्तर के परिवारों को नई किताबें लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

 जिससे छात्राओं के अभिभावकों पर बहुत ही ज्यादा आर्थिक लोड प्रतिवर्ष बढ़ रहा है। स्कूलों की लगातार बढ़ती फीस से अभिभावकों का समय से पूरी फीस जमा करना असंभव हो गया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन ,युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, पप्पू खान प्रदेश मंत्री, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, शिबू खान, नीरज गर्ग, बाबू खान ,कन्हैयालाल पटवा, सलीम अहमद, प्रवीण गुर्जर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close