बदायूं में मिलावट खोरों के खिलाफ“शुद्ध के लिए युद्ध” चलेगा अभियान : सीएल यादव
राधिका स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट के खाद्य सुरक्षा टीम ने कढ़ाई पनीर सहित भरे 19 नमूने
बदायूं :: राधिका स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट इंदिरा चौक स्थित स्टेशन रोड खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा शुक्रवार को छापेमारी की गई। जहां खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सरकार की गाइड लाइन और त्योहारों कोमद्देनजर रखते हुए
आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हो सके। जिसकी वजह से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे मिलावटी खाद्य एवं अशुद्ध पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकें इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने टीम बनाकर मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने कहा कि बदायूं में चलेगा “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाने पीने की शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके इसलिए
एफएसडब्लू वैन के द्वारा विशेष मिलावट खोरों खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।राधिका स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट स्थित इंदिरा चौक स्टेशन रोड स्थित खाद्य सुरक्षा की टीम ने छापामार कर रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को परोसने वाला कढ़ाई
पनीर एवं तैयार पनीर का एक-एक नमूना लिया गया जांच हेतु संग्रह कर राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया।टीम में सहायक आयुक्त ;खाद्य द्वितीय सीएल यादव , मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, आजाद कुमार, खुशी राम सत्येन्द्र सिंह तोमर,मौजूद रहे।