प्रेम प्रसंग की चलते युवक युवती ने मंदिर में लिए अग्नि के सात फेरे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रेम प्रसंग की चलते युवक युवती ने मंदिर में लिए अग्नि के सात फेरे

Thursday, February 13, 2025 | February 13, 2025 Last Updated 2025-02-13T13:19:57Z
    Share
प्रेम प्रसंग की चलते युवक युवती ने मंदिर में लिए अग्नि के सात फेरे

रामपुर। मामला जनपद की तहसील मिलक क्षेत्र से है जहां एक गांव निवासी युवक राहुल पुत्र ओम दत्त ने जन सूचना के तहत आरोप पत्र दाखिल करते हुए बताया कि इसी गांव निवासी एक लड़की से काफी समय से 
उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते राहुल ने उस युवती से शादी करने का वायदा भी किया इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने दिल्ली जाकर 8 जून 2024 को हिंदू रीति रिवाज में मंदिर में जाकर शादी कर ली मंदिर से शादी का प्रमाण पत्र लेकर कोर्ट में 
जाकर लव मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया अब युवक का कहना है कि जब उसे युवती के परिवार वालों को इसका पता चला तो उन्होंने कहीं दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर दिया जबकि वह युवती कहीं दूसरी जगह शादी करने को तैयार नहीं है 

वह अपने प्रेमी युवक राहुल के साथ रहना चाहती है युवक राहुल का यह भी कहना है कि यह मामला कोर्ट में बेचाराधीन भी है जिसके चलते परिवार वाले दूसरी जगह

 उस लड़की की शादी कर रहे हैं जिस कारण युवक राहुल ने जनसुनवाई के तहत इस शादी पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close