महापुरुषों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है लव कुमारसंघ की वीर शिवाजी शाखा ने मनाया वार्षिक उत्सव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महापुरुषों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है लव कुमारसंघ की वीर शिवाजी शाखा ने मनाया वार्षिक उत्सव

Wednesday, February 19, 2025 | February 19, 2025 Last Updated 2025-02-19T13:38:39Z
    Share
महापुरुषों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है लव कुमार
संघ की वीर शिवाजी शाखा ने मनाया वार्षिक उत्सव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा वीर शिवाजी का वार्षिक उत्सव संघ स्थान पर सायं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग सूर्य नमस्कार, व्यायाम, आसन किए। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे 

प्रारंभ में शाखा की दिनचर्या के अनुसार सभी कार्यक्रम हुए। इसके बाद बौद्धिक नगर कार्यवाह लव कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि संघ को समझना है तो केवल शाखा में आने पर ही जाना जा सकता है। संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा हैं और संघ ने हमेशा संपूर्ण हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य किया है।

 समाज में समरसता हमेशा बनी रहे, इस पर जोर दिया है।
उन्होंने वार्षिक उत्सव क्यों जरूरी है, इसका महत्व बताया कि जब बच्चा स्कूल में पढ़ता है और साल के अंत में परीक्षा देता है उसके बाद जब उसका परिणाम आता है तब उसको पता चलता है 

कि उसने क्या सीखा, क्या पढ़ा। इसी तरह शाखा का वार्षिक उत्सव होता है, जिस को पूरा समाज देखता है और देश सेवा की प्रेरणा लेता है।जिला संघ चालक अनिल शास्त्री ने पांच परिवर्तन के बारे मैं बताया
कार्य
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close