रामपुर। इस समय शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जहां आवारा गौ पशुओं एवं बंदरों ने आतंक मचा रखा है वहीं इनके साथ ही शहर की गलियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आवारा एवं पागल कुत्तों की आतंक से लोग परेशान हैं जहां आज जनपद के तहसील मिलक में एक घटना सामने आई। आपको बताते चलें
कि नगर में एक पागल कुत्ते ने नगरवासियों को काटकर नगर में दहशत फैला दी। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद मिलक की टीम के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद एक सफेद पागल कुत्ते को मार गिराया
इस कुत्ते ने नगर में 22 लोगों के ऊपर हमला कर काटा। नगर पालिका परिषद मिलक की टीम ने कुत्ते को मार कर एक गड्ढा खोदकर गड्ढे में कुत्ते को दबा दिया। इसके बाद नगर वासियों ने राहत की सांस ली।