म्याऊं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज
बदायूं अलापुर के म्याऊं कस्बे के विकासखंड परिसर में मंगलवार चार फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में विधानसभा दातागंज के विकासखंड दातागंज, समरेर, म्याऊं, उसावां एवं नगर निकाय दातागंज, अलापुर,
उसहैत एवं उसावां के वर-वधू सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में करीब चार हजार बराती-घराती शामिल होंगे। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए जिले के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।