आज दिनांक 04/02/2025 को शहीद स्थल बदायूं में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारीगण और सदस्यों ने महाकुंभ में हुए दुखद हादसे में मृत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,
जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि शासन और प्रशासन को यह बात पहले सी ज्ञात थी कि महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के बाबाओ सहित श्रद्धालुओं की करोड़ों की भीड़ उमड़ेगी, और इसी के दृष्टिगत शासन और प्रशासन द्वारा चाक चौबन्द व्यवस्था का दावा किया गया
पूरी व्यवस्था को हजारों सीसीटीवी कैमरों में कैद करने का भी दावा किया गया, लेकिन झूठे वादों पर टिके हुए दावों ने एक पल में सब कुछ तहस-नहस कर दिया कई लोगों की मृत्यु के साथ हजारों लोगों का घायल होना शासन और प्रशासन की अव्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है,
जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है महाकुंभ प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था के कारण बच्चे जवान बुजुर्ग और महिलाओं सहित हजारों श्रद्धालुओं को हताहत का शिकार होना पड़ा जो की निंदनीय ही नहीं बल्कि एक उच्च स्तरीय जांच का विषय है,
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अनवर कमाल ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर जिस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा हार्दिक रुचि लेकर सकुशल आयोजन और उच्च स्तरीय व्यवस्था के वादे किए गए अगर इस पवित्र सोच के साथ गंभीरता से आयोजन और व्यवस्था पर कड़ी निगाह रखी जाती तो शायद इस महाकुंभ को ऐसे हृदय विदारक हादसे के दर्द से दोचार नहीं होना पड़ता,
जिला महासचिव रामस्वरूप शाक्य, जिला सचिव शहजाद हुसैन, जिला प्रभारी श्री राम, सलमान एडवोकेट जिला वरिष्ठ प्रभारी नंदराम मौर्य, किसान नेता सैयद अहमद अली, तहसील सदर अध्यक्ष शिवकुमार सहित कार्यकर्ताओं ने मृत आत्माओं के लिए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस भयावह और दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे के लिए निर्धारित की गई राशि में वृद्धि करने की भी मांग की गई