डीएम की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

Saturday, February 22, 2025 | February 22, 2025 Last Updated 2025-02-22T14:51:05Z
    Share
डीएम की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
बदायूँ: 22 फरवरी। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने थाना जरीफनगर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने थाना जरीफनगर का निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। चौकीदारों को टिफिन वितरित किए।
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्य करने के लिए कहा। 

उन्होंने थाना जरीफनगर के निरीक्षण के दौरान वहां विभिन्न पटलों के कार्यों को देखा। मालखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्रामों के चौकीदारों को टिफिन का वितरण किया 

तथा नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
----
डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण
बदायूँ: 22 फरवरी। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शांति स्वरूप गौतम यादव मेमोरियल इंटर कॉलेज जरीफनगर जोकि बोर्ड परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां सीसीटीवी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का मुआयना किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने जरीफनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का सत्यापन किया। उन्होंने ग्राम में योजना की लाभार्थी दीपाली पत्नी जसपाल से वार्ता भी की। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
----
प्रेस संवाद संख्या 52 निःशुल्क प्रकाशनार्थ, सूचना विभाग द्वारा जारी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close