कोतवाली मिलक पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोतवाली मिलक पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

Wednesday, February 19, 2025 | February 19, 2025 Last Updated 2025-02-19T15:10:10Z
    Share
कोतवाली मिलक पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
 अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सी.ओमिलक जनपद रामपुर के कुशल नेतृत्व मे कोतवाली मिलक पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.02.2025 को 02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. अयान रजा खान पुत्र फिरोज रजा खान उर्फ मुन्ने 2. कायम रजा खान पुत्र फिरोज रजा खान उर्फ मुन्ने निवासी गण ग्राम खाता

 कला थाना मिलक जनपद रामपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 60/2025 धारा 109/115(2)/351(3) बीएनएस को मुखविर की सूचना पर रोरा कट कस्बा मिलक जनपद रामपुर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालाय रामपुर भेजा गया। 


उल्लेखनीय है कि वादी आरिफ खान पुत्र साबिर खान निवासी ग्राम खाता कला थाना मिलक जनपद रामपुर के दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 60/2025 धारा 109/115(2)/351(3) बीएनएस बनाम .मुन्ने उर्फ फिरोज रजा खान पुत्र स्व0 नासिर रजा खान 2. अयान रजा खान पुत्र मुन्ने उर्फ फिरोज रजा खान 3. कायम रजा खान पुत्र मुन्ने खान उर्फ फिरोज रजा खान 4. नवाज रजा

 खान पुत्र स्व0 जाकिर रजा खान निवासी ग्राम खाता कला थाना मिलक जनपद रामपुर के विरूद्ध वादी आरिफ खान उपरोक्त के पुत्र कासिम खान पर जान से मारने की नियत से फायर करना जिसमें कासिम खान के पैर में गोली लगना तथा आरिफ खान उपरोक्त के साथ मारपीट करना तथा

 अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बन्ध में दिनांक 18.02.2025 को पंजीकृत किया गया था। जिसमे मुखविर की सूचना पर उक्त अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया है। एवं अभियुक्त अयान रजा खान पुत्र फिरोज रजा खान उर्फ

 मुन्ने की निशादेही पर दिनांक 19.02.2025 को घटना में प्रयुक्त एक अदद लाईसेन्सी रिवाल्वर मय खोखा व जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया है। एवं मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट की बृद्धि की गयी। 
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का विवरण

    1. अयान रजा खान पुत्र फिरोज रजा खान उर्फ मुन्ने निवासी ग्राम खाता कला थाना मिलक जनपद रामपुर
    2. कायम रजा खान पुत्र फिरोज रजा खान उर्फ मुन्ने निवासी ग्राम खाता कला थाना मिलक जनपद रामपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम
1. प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह 
2. उ0नि0 श्री रामआशीष 
3. का0 944 जितेन्द्र कुमार 
4. हे0का0 553 तेजपाल सिंह
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close