पड़ोसियों ने वकील पर किया जानलेवा हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पड़ोसियों ने वकील पर किया जानलेवा हमला

Friday, February 14, 2025 | February 14, 2025 Last Updated 2025-02-15T04:11:08Z
    Share
 पड़ोसियों ने वकील पर किया जानलेवा हमला
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
      सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर में रहने वाले एक अधिवक्ता पर उनके पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  थाना सुभाषनगर मोहल्ला नेकपुर निवासी अधिवक्ता भोपाल दत्त जोशी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अंशु और उसके परिवार के लोग उन्हें मकान छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे, इससे पहले भी पहले लोग कई बार उनको धमकी दे चुके हैं 

,उन्होंने आरोप लगाया कि अंशु अपनी मां सरोज और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर जबरन उनके घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि जब उन्होंने हमले का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, 

और कहां की मकान छोड़कर यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मारे जाओगे।
सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस घटना के बाद अधिवक्ता ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी, जिस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close