औषधि निरीक्षक मुकेश शाह ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक में ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रामपुर। आज दिनांक 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को औषधि निरीक्षक मुकेश शाह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक मे ब्लड बैंक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विभिन्न रजिस्टर चैक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उनके द्वारा स्टाफ को दी गई यहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बासित अली द्वारा अवगत करवाया गया है कि जिला रामपुर में यह दूसरा ब्लड बैंक है जो जनता को सीएचसी मिलक में ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यहां पर कई मरीजों को ब्लड की सुविधा उपलब्ध करवा भी चुके हैं साथ ही औषधि निरीक्षक मुकेश शाह के द्वारा इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान उपस्थित समस्त स्टाफ के साथ- साथ रामपुर जिले के जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना ऑल इंडिया एंटी करप्शन भी उपस्थित रहे।