बिजली के पोल टूटने से गांव की सप्लाई हुई ठप सूचना के बाद भी उपखंड अधिकारी ने नहीं लिया कोई संज्ञान
रामपुर। आपको बताते चले कि मामला जनपद की मिलक तहसील क्षेत्र से है जहां तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजीपुरा की प्रधान सर्वेश कुमारी ने आज शनिवार दिनांक 1 फरवरी 2025 को मिलक तहसील में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल की अध्यक्षता में हुई
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान सर्वेश कुमारी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गांव में काफी समय से विद्युत आपूर्ति के तीन पोल टूटे पड़े हैं जिससे गांव में विद्युत सप्लाई ठप पड़ी हुई है जिसकी वजह से गांव में ग्रामीण ग्रामीणों को रात के अंधेरे में रहकर रात काटनी पड़ रही है।
यह तो सबको पता यह कि अब उजाले के लिए मिट्टी का तेल नही मिलता है। अंधेरे से परेशान ग्रामीणों ने जब पोल टूटने की जानकारी मिलक विद्युत उपकेंद्र अधिकारी मिलक को दी एवं उपकेंद्र अवर अभियंता मिलक को दी तो उन्होंने कोई संज्ञा नहीं लिया।
ग्राम प्रधान सर्वेश कुमारी ने बताया कि जब हमने एक शिकायती पत्र उपकेंद्र अधिकारी मिलक को दिया तो उन्होंने पत्र को डस्टबिन में डालकर बोला कि ठीक हो जाएगा लेकिन अभी तक पोल न लगने के कारण ग्रामीण अंधेरे में ही जीवन यापन कर रहे हैं।
जैसा कि सब जानते हैं कि गांव की सड़क पाइपलाइन बिछने के कारण सब रास्ते की सड़के टूटी हुई पड़ी है जिसकी वजह से रात को अंधेरे में चलने के कारण लोगों को अधिकतर गिरने से चोटें लगती ही रहती हैं।
अब देखना यह है कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को देखकर उनके ऊपर क्या कार्रवाई होती है एवं गांव में कब तक पोल लगेंगे।