गांव की सड़कों पर दिन भर धूल उड़ाते फर्राटे भरते मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालिया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांव की सड़कों पर दिन भर धूल उड़ाते फर्राटे भरते मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालिया

Thursday, February 20, 2025 | February 20, 2025 Last Updated 2025-02-20T14:11:31Z
    Share
गांव की सड़कों पर दिन भर धूल उड़ाते फर्राटे भरते मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालिया
रामपुर। आपको बता दें रामपुर में इस समय खनन माफियाओ की बल्ले बल्ले हो रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सामने दिनभर सड़क पर बेखौफ दौड़ रही है मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां जिससे जनपद में अवैध मिट्टी खनन की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है जो कि शासन के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। 

साथ ही इसके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए भी उड़ती धूल हानिकारक साबित हो रही है। जनपद के थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के दनियापुर गांव से इस समय मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां नेशनल हाईवे पर फर्राटे से दौड़ रही है

 जोकि सड़क पर विपरीत दिशा में दौड़ने के कारण आम राहगीरों को भी सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। इस मामले में शिकायत जब एआरटी रामपुर राजेश श्रीवास्तव से की तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि इसकी शिकायत आप उपजिला अधिकारी से कीजिए।

अब जब उप जिलाधिकारी सदर मोनिका सिंह से फोन से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने दो बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है 

कि प्रशासन की मिलीभगत से मिट्टी खनन का धंधा रामपुर में बड़े पैमाने पर बेखौफ चल रहा है। यह मामला न कि कानून व्यवस्था का है बल्कि आम नागरिकों की प्रति प्रदूषण से सुरक्षा का भी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close