आवारा पशुओं से बचाने में अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आवारा पशुओं से बचाने में अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

Friday, February 7, 2025 | February 07, 2025 Last Updated 2025-02-07T14:26:08Z
    Share
आवारा पशुओं से बचाने में अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई
रामपुर। हरियाणा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी कि रामपुर बाईपास हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। रोडवेज बस में ट्रक से टकराते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

 हादसे के बाद सभी सवारियों को दूसरे वाहनों में बिठाकर रवाना किया गया। आपको बता दें कि हरियाणा डिपो की बस एचआर 55 जीवी 8688 गुरुवार की रात सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी जोकि बस में करीब 40 सवारियां सवार थीं।

 दिल्ली से चलने के बाद बस शुक्रवार की सुबह रामपुर के मंसूरपुर बाईपास पर आवारा पशुओं के झुंड से बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद बस हाइवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बस में टकराते ही चीख-पुकार मची। 

हादसे को देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिसके बाद सभी यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बसों से रवाना किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close