आज दिनांक 8 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय बदायूं पर दिल्ली में भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी के शुभावसर पर बदायूं के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण व ढोल बजा कर खुशी जाहिर की गई।
संवाददाता शेखर शाहू की रिपोर्ट बदायूं
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री बी. एल. वर्मा जी ने उपस्थित रह कर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने भी 27 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक विजय पर अपनी खुशियां जताते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम में भाजपा के सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी, पूर्व विधायक श्री प्रेम स्वरूप पाठक जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हर प्रसाद सिंह पटेल जी, पूर्व एम. एल. सी श्री जितेंद्र यादव जी, डी. सी.
एफ. चेयरमैन रवेंद्र पाल सिंह जी, ब्लॉकप्रमुख गण, जिला पदाधिकारीगण, नगर मंत्री शेखर साहू व रचित साहू, गगनदीप अरोरा, रवि बाबू तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित रह कर खुशी मनाई।