बिल्सी फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखा अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने तरीका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखा अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने तरीका

Friday, February 7, 2025 | February 07, 2025 Last Updated 2025-02-07T12:10:06Z
    Share
बिल्सी फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखा अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने तरीका
बिल्सी :: बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और आग से बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक किया गया। अग्निशमन विभाग से कार्यकर्ताओं ने कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को, आकाशीय बिजली गिरने और 

आग लगने पर क्या करना चाहिए, उन्होंने बताया कि यदि कहीं आग लगती है तो उसके लिए मुख्य तीन कारक होती है जलने वाली वस्तु ,आक्सीजन और ताप । इन तीनों की उपस्थिति में ही आग लगती है। वही अग्निशामक यंत्र में जो केमिकल होती है,

 इसमें सोडियम 20 प्रतिशत, पोटेशियम 29 प्रतिशत और बेरियम 51 प्रतिशत होता है। यदि किसी कारण आग लगती है तो सावधानी पूर्वक अग्निशामक यंत्र के माध्यम से आग को बुझाया जा सकता है। इसके साथ ही किस प्रकार वह लगी हुई अग्नि को बुझा सकते हैं 

और आग बुझाने के लिए क्या-क्या उपाय हो सकते हैं, इसके बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। अग्निशमन यंत्र के प्रयोग के बारे में बताया गया। विद्यालय में छात्राओं ने लगी हुई आग को अग्निशमन यंत्र के द्वारा बुझाने का कार्य सीखा।

 इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्ट वीपी सिंह ने भी विद्यार्थियों को बताया कि आपदा प्रबंधन सभी बच्चों को सिखाना क्यों जरूरी है और इसे अपने परिवार में भी जाकर सभी को बताना चाहिए, ताकि विषम परिस्थितियों में वह घबराएं नहीं और अपने बुद्धि विवेक से कार्यों का प्रयोग कर आग को बुझाने का कार्य करें। 

इस अवसर पर विद्यालय के एम डी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सी. के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, डिसिप्लिन इंचार्ज बृजेशपाल सिंह, पूनम चौहान, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, मुनीश सिंह, रूमा सक्सेना, अंशु वाष्र्णेय, ट्विंकल जैन, अंजली सिंह, 

साक्षी, राधिका माहेश्वरी, रवीना (पीटीआई), अमन सिंह, दीक्षा वाष्र्णेय, नाहिद सैफी, पूनम पाल, आयुष कुमार सिंह, विशेष चौहान, प्रशांत सिंह, शिफा सैफी, आकांक्षा राठौर, रागिनी मिश्रा, रंजना, रोमा आर्य, यशी गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, निशा सलमानी, श्रुति कीर्ति, प्रियंका आर्य और रचना देवल, वंशिका माहेश्वरी और आकांक्षा गौतम शामिल रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close