बिल्सी के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित "प्रज्ञा यज्ञ मंदिर" में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित "प्रज्ञा यज्ञ मंदिर" में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित

Sunday, February 16, 2025 | February 16, 2025 Last Updated 2025-02-16T12:27:47Z
    Share
बिल्सी के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित "प्रज्ञा यज्ञ मंदिर" में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित

बिल्सी :: तहसील *क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित *प्रज्ञा यज्ञ मंदिर मेंआर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! इस अवसर पर कुमारी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ कराया , कुमारी मोना आर्य, कुमारी तान्या आर्य ने वेद पाठ किया !

 वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा यज्ञ के तीन अंग होते है – पहला स्वाहा दूसरा इदन्नमम और तीसरा सार ! स्वाहा का अर्थ होता है अहंकार का त्याग विनम्र व्यवहार ! इदन्नमम् का अर्थ है यह मेरा नहीं है सब कुछ परमेश्वर का है ! यज्ञ का सार है सुगंधि ,

अर्थात हम ऐसा जीवन जिएं जिससे हमारा समाज में यश हो मान हो तथा इज्जत हो !
आचार्य संजीव रूप ने कहा रावण को राम ने नहीं मारा था उसके अहंकार ने मारा था 

 दुर्योधन दूसरे के धन को भी अपना ही कहता रहा इसी कारण उसके कुल का नाश हुआ ! इस अवसर पर सूरजवती देवी,श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती सरोज देवी ,मास्टर साहब सिंह, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे !
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close