ब्राह्मण शक्ति संघ का शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी का विस्तार कार्यक्रम हुआ संपन्न
संपादक राहुल शर्मा की रिपोर्ट बदायूं
चंदौसी
16/02/2025 दिन रविवार को ब्राह्मण शक्ति संघ का शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम दया कृष्णा प्लाजा आजाद रोड चंदौसी पर संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ कवि माधव मिश्रा,बनवारी लाल पाठक,आई.पी शर्मा,हरद्वारी लाल मिश्रा,विनोद शर्मा(एड) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम का संचालन मुकेश गौड़ व अविरल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थापक हरद्वारी लाल मिश्रा ने संगठन के विषय विस्तृत जानकारी प्रदान की तत्पश्चात नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा को शपथ दिलाई गई। उसके उपरांत प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़, महामंत्री विवेक शर्मा गुंथल, राजकुमार शर्मा संभल, प्रदेश संगठन मंत्री अविरल शर्मा अनुज,प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज हित में के कार्य करने की प्रेरणा दी इसके उपरांत ब्राह्मण शक्ति संघ द्वारा बनाए गए सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का नियुक्ति प्रदान की गई। व्यापार प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष सचिन मिश्रा अमोल शर्मा, बृजेश शर्मा, राजीव शर्मा, निशांत शर्मा, शिवराम वत्स, विनीत शर्मा, सुधाकर शर्मा, हरिओम शर्मा, राजीव पाठक, एस एन शर्मा, योगेश भारद्वाज के साथ वैदिक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, जिला कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी से पराग शर्मा, मुकेश शर्मा (संभल), डॉक्टर विवेक शर्मा, डॉक्टर विनय शर्मा डॉक्टर गौरव शर्मा, रवि मिश्रा डॉक्टर रक्षित शर्मा, डॉक्टर अतुल शंखधार, श्याम दीक्षित, शरद दुबे, नितेंद्र शर्मा,
मुकेश शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, संजय शर्मा, विशाल शर्मा, अनुज शंखधार, उमाकांत शर्मा, निखिल शर्मा, मुदित शर्मा, रवि शंखधार सौरभ कांत शर्मा, दीपक पाठक, डिंपल पाठक, राहुल शर्मा, अरुण शर्मा, और तनुज शर्मा महिला शक्ति से सविता शर्मा, रजनी शर्मा को दायित्व प्रदान किया गया।