संवाददाता सुमित कुमार
तेज रफ्तार वाहन से बाइक को लगी टक्कर, सिर फटने से युवक की मौके पर मौत
बदायूं के गांव सिरसा पवारी निवासी युवक किसी काम से इंद्राचौक चौराहे की तरफ जा रहा था। चौराहे से पहले ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंद्राचौक चौराहे से पहले कैनरा बैंक पास बृहस्पतिवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा पवारी निवासी दुर्वेश कुमार (20) पुत्र जय सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी से काम इंद्राचौक चौराहे के पास से बाइक से गुजर रहे थे। तभी कैनरा बैंक के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जबरदस्त टक्कर लगने से दुर्वेश का सिर फट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।