बिल्सी में निकाली गई धूमधाम से शिव-पार्वती की शोभायात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में निकाली गई धूमधाम से शिव-पार्वती की शोभायात्रा

Sunday, February 23, 2025 | February 23, 2025 Last Updated 2025-02-24T02:04:31Z
    Share
बिल्सी में निकाली गई धूमधाम से शिव-पार्वती की शोभायात्रा
बिल्सी :: नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी स्थित पि्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित केंद्र के तत्वावधान में आज रविवार को यहां महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में शिव-पार्वती की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। 

जिसका जगह-जगह भोलेनाथ के भक्तों ने स्वागत किया। सबसे पहले केंद्र पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। उसके बाद हाथों में ध्वजा लेकर शोभायात्रा का शुभांरभ किया गया। यात्रा में शामिल शिव-पार्वती बने कृति और आराध्या की 

झांकी ने सभी का मनमोह लिया। जगह-जगह रुक कर केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा भोलेनाथ और मां पार्वती के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही समाज में फैली विभिन्न बुराईयों को छोड़ने की लोगों से अपील की। शोभायात्रा नगर की टीचर्स कॉलोनी से कालेज रोड, 

थाना मोड़, मोहल्ला संख्या आठ, अंबियापुर स्थित अशोक चौक होती हुई बाईपास मार्ग पर स्थित बालाजी क्लीनिक पर जाकर समाप्त हुई।

 इसको सफल बनाने बीके ऊषा देवी, बीके कुसुम, सरिता, गीता दीक्षित, प्राची, डा,अरविंद शाक्य, डा, पूजा शाक्य, रवि कुमार, राजू आदि विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close