अटेना घाट पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अटेना घाट पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wednesday, February 12, 2025 | February 12, 2025 Last Updated 2025-02-12T14:11:26Z
    Share
अटेना घाट पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
उसहैत माघ पूर्णिमा संत रविदास जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न गंगा तटों पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र मां भागीरथी के जल में डुबकी लगाई तथा हबन पूजन के साथ पूजा अर्चना की।इस अवसर पर अटेना घाट पर विशाल मेला भी लगा जिसके लिए प्रात:काल से ही पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैदी से लग गया था।

क्षेत्र के अटेना घाट, भुंडी घाट, सरेली घाट,कटरासआदतगंज घाट एवं खजुरा घाट आदि भागीरथी के पवित्र तटों पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा गंगा जल में स्नान कर पूजा अर्चना की गई।तथा मां गंगा जी की कथाओं का भी आयोजन किया गया।

श्रद्धालुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा उसहैत के थाना प्रभारी विक्रमसिंह प्रात:काल से ही पुलिस बल के साथ तैनात रहे।पुलिस ने कई स्थान पर रूट डाइवर्ट कर व्यवस्था संभालने के लिए उपनिरीक्षक एवं महिला पुलिस कांस्टेबल को लगाया गया था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close