बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का सफल आयोजन
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का सफल आयोजन जन कल्याण योग आश्रम हंस नगर बहजोई देहात जनपद सम्भल में किया गया। आज के शिविर का मुख्य विषय डिजिटल प्रणाली का अर्थव्यवस्था पर पड़ता प्रभाव एवं बढ़ता साइबर अपराध रहा ।
शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने श्रमदान के अंतर्गत आश्रम की उद्यान वाटिका के वृक्षों को तिरंगे रंग से रंगा। राधा रानी टोली की स्वयंसेविकाओं भावना, पुष्पा और नीतू ने रंगोली बनाई, जबकि रानी लक्ष्मीबाई टोली ने स्वयंसेवियों के लिए भोजन तैयार किया। इसके साथ ही आश्रम के योगाचार्य ओमवीर एवं आनंद प्रकाश ने स्वयंसेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया
शिविर के द्वितीय सत्र में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस चौकी पंवासा जनपद सम्भल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर आकाश यादव, कांस्टेबल गीता देवी एवं मनीषा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वयंसेविका फूलजहां ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की,
वहीं मीरा बाई टोली की प्रिया राठौर और काजल ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर आकाश यादव ने स्वयंसेवियों को साइबर अपराध के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा इससे बचने के तरीके बताए और बताया कि अगर कोई साइबर अपराध का शिकार हो गया है
तो उसको कैसे बचना है तथा इसके साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो व्यक्तिगत गोपनीयता, वित्तीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा बन रहा है।
हैकिंग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर स्टॉकिंग और डेटा चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के संजय कुमार, दीप्ति वार्ष्णेय, रामतीरथ, भगवान सिंह चौहान, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा, तृप्ति आर्य, नेमपाल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।