भारी तादाद में पत्रकारों ने लिया हिस्सा।।
मीडिया निर्वाचन क्षेत्र छीन कर दम लेंगे।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली दिनांक 27 फरवरी 2025 को आई एम ए हाल बरेली में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के कोआर्डिनेटर अनुराग एम सारथी के द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह विक्की के साथ जिले के पदाधिकारी एवं तहसील और ब्लॉकों के पत्रकार भारी संख्या में उपस्थित रहे। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इकट्ठे होकर सर्वप्रथम सर्किट हाउस पहुंचे जहां से ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा को लेकर आई एम ए हाल आए। उसके उपरांत अनुराग एम सारथी के द्वारा सभी नए पदाधिकारीयों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उसके बाद अनुराग एम सारथी के द्वारा सभी पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई और उनका संगठन के कार्ड वितरित किए। उसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने कहा की पत्रकारिता एक चौथा स्तंभ है परंतु इसे सरकार के द्वारा एक भी पैसे की सुविधा नहीं दी जाती है इसके लिए उन्होंने मीडिया निर्वाचन क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए बीड़ा उठाया है जिसे वह हर संभव सुनिश्चित करके ही दम लेंगे जिसमें उन्होंने सभी मीडिया पत्रकारों को संगठित होने की आवश्यकता है। प्रत्येक जिले से मीडिया का एक प्रतिनिधि विधानसभा से लेकर लोकसभा राज्यसभा तक होना चाहिए। जिससे वह पत्रकारों का दुख दर्द वहां तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में प्रदेश के को आगे लेकर अनुराग एवं सारथी ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाले उत्पीड़न पर हर संभव मदद करने को तैयार थे और तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको एकत्रित होकर लड़ना होगा। कार्यक्रम में कितनी बड़ी तादाद में पत्रकारों का इकट्ठा हुआ देखकर बरेली प्रशासन की हैरान हो गया सूत्रों के मुताबिक गोपनीय विभाग भी सक्रिय रहा।संगठन के कोआर्डिनेटर अनुराग एम सारथी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा प्रफुल्लित दिखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने जोश भरते हुए कहा कि मीडिया गर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर घटना की कवरेज करते हैं उनके साथ हादसे भी होते हैं पुलिस प्रशासन उनके ऊपर उलटे सीधे मुकदमे दर्ज कर देता है जिसे भी पत्रकारों को झेलना पड़ता है
इसके लिए वह मीडिया निर्वाचन क्षेत्र छीन कर ही दम लेंगे। जब स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हो सकता है तो मीडिया निर्वाचन क्षेत्र क्यों नहीं हो सकता हम भी इसके हकदार हैं इसके लिए चाहे हम सब लोगों को सड़कों पर उतरना पड़े। इंस्टाग्राम हाल में उपस्थित आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद पागरानी ने पत्रकारों की मांग को बाजिव ठहराया और संबोधित भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उसके बाद सभी पत्रकारों को सूक्ष्म भोज देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में जिला बरेली की तहसील नवाबगंज फरीदपुर वाला बहेड़ी मीरगंज बरेली सदर समेत कई तहसीलों के तहसील अध्यक्ष तहसील उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम में पहुंचे। लगभग 5 घंटे चले इस कार्यक्रम में पत्रकारों के हित में चर्चा हुई। 30 जून 2025 को लखनऊ में होने वाले संगठन महा सम्मेलन के लिए पत्रकारों से भारी संख्या में पहुंचने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा के द्वारा अपील की गई। जिले का शपथ ग्रहण समारोह आज एक ऐतिहासिक बना एक मंच के नीचे इतनी भारी तादाद में पत्रकारों का इकट्ठा होना ही एक संगठन है।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी तहसीलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार फरीदपुर से राजीव मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा, गौरव पांडे, विशाल पांडे आदेश तिवारी रामवीर सिंह, फतेहगंज पूर्वी से अजय कुमार उपाध्याय, आकाश अग्रवाल ,राजीव कुमार गुप्ता ,अवधेश शर्मा ,पवन गुप्ता , दीक्षित ,सत्येंद्र मिश्रा के अलावा भारी संख्या में सभी तहसीलों के पत्रकार उपस्थित रहे।