बिजली विभाग द्वारा कम बिजली बिल बालों के कनेक्शन काटने को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया बिजली घर पर धरना प्रदर्शन
रामपुर। आज दिनांक 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चंद्र की अध्यक्षता में किसानो का आंदोलन पिपला शिव नगर बिजली घर पर किया गया l जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने बिजली विभाग के कर्मचारियो को बहुत खरी खोटी सुनाई कम बिल बालों के कनेक्शन काट दिये जाते हैं
मिलक ब्लॉक में इनके द्वारा अवैध वसूली की जा रही हैl इसी दौरान टी जी 2 दिलीप कुमार मौर्य द्वारा किसानों से अबर्धता की गई l सभी किसान आक्रोशित हो गए और दिलीप मौर्य को हटाने की जिद पर अड़ गए l तभी मौके पर उपखंड अधिकारी पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया
साक्ष्य प्रस्तुत कीजिए इन्हें हटाया जाएगा और जितनी आपके द्वारा शिकायत की गई है सभी का संपूर्ण समाधान 15 दिन के अंदर-अंदर किया जाएगा उपखंड अधिकारी के आश्वासन से सहमत होकर किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया
और चेतावनी दी यदि 15 दिन के अंदर सारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनपद रामपुर में आंदोलन करेंगे प्रत्येक ब्लॉक में बिजली विभाग के पुतले फूकेंगे l इस अबसर पर जिला सह मंत्री
अरविंद कुमार नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तिवारी घनश्याम कुर्मी यशपाल श्रीवास्तव पवन शर्मा अरुण श्रीवास्तव सत्यवीर कल्लू महेश राजू सेकड़ो कार्यकर्ता सामिल रहे l