।।ब्रेकिंग न्यूज़।।
बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर हुआ गोली कांड
कुली ने पार्सल ठेकेदार भाइयों को मारी गोली।।
एक ठेकेदार की हुई मौके पर मौत।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली सैटलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार भाइयों को उनके केबिन में घुसकर सेटेलाइट पर मौजूद एक कुली ने गोली मार दी। गोली लगने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सैटेलाइट पुलिस चौकी के एक सिपाही और यातायात पुलिस के एक सिपाही ने यह माजरा देखकर दौड़कर आरोपी कुली को पकड़ लिया। जब इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को मिली तो उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य,पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, क्षेत्र अधिकारी तृतीय ,इंस्पेक्टर बारादरी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठे किए। पकड़े गए आरोपी कुली से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सैटलाइट बस अड्डा और रोडवेज बस अड्डा पर पिछले 6 महीने से कुलियों एवं पार्सल का ठेका होने लग गया है। इससे पहले बस अड्डों पर मौजूद कुली स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करते थे। 6 महा पूर्व कुलियों और पार्सल घर का ठेका प्रतापगढ़ के थाना अंशु के ग्राम किशनगंज खंडवा निवासी अतुल पांडे ने लिया था। ठेकेदारी शुरू होने के बाद कुलियों की कमाई का कुछ कमीशन ठेकेदार को जाता था , इसी बात को लेकर कुलियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त था। इसी को लेकर अगस्त 2 फरवरी को विवाद भी हुआ था, उसे समय पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया था। कमीशन बाजी को लेकर कुली नौबत यादव निवासी मेहतरपुर करोड़ थाना बिथरी चैनपुर, ठेकेदार अतुल और अनुज से रंजिश मानने लगा था। आज मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे कुली नौबत यादव तमंचा लेकर ठेकेदार के केबिन में पहुंचा। केबिन में पड़े हुए
तखत पर अतुल लेटा हुआ था जबकि उसका भाई अनुज पांडे बैठा हुआ था, नौबत ने तमंचा निकालकर अनुज के सीने पर गोली मार दी जोकि अनुज के पीछे कमर के नीचे जाकर लगी, इसी दौरान जब उसके भाई अतुल ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी कुली नौवत वहां से भाग निकला।
गली की आवाज सुनकर चौकी पर तैनात सिपाही दीपांशु और वहां पर मौजूद ऐसा यार पुलिसकर्मी ने भाग कर आरोपी कुली नौबत को पकड़ लिया । उसके बाद मौजूद घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सिटी मानस पारीक ने बताया कि सेटेलाइट पर दो भाइयों को कुली ने गोली मार दी है , आरोपी कुली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक ठेकेदार अतुल की तरफ से कोई भी प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हो सका है शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।