हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में निपुण बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने मिलकर दिया जागरूकता का संदेश।
मुजरिया=ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आयोजित शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने मिलकर ब्लॉक के निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय "हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रांत यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह,डायट उप प्राचार्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा का विशेष महत्व है,समाज में शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बताते हुए जिम्मेदार अभिभावकों से बालिकाओं की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने विद्यालयों में कायाकल्प के कार्यों को पंचायत स्तर से कराने की बात कही।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने निपुण बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों और आंगनवाड़ी वर्कर को निपुण दक्षता पर कार्य करने के निर्देश दिए।
डायट उप प्राचार्य राकेश कुमार,डायट मेंटर दिलीप कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल,ने कार्यक्रम को संबोधित कर कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।
ए आर पी ओमप्रकाश,राजन यादव,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुए प्री प्राइमरी शिक्षा, बाल वाटिका की जानकारी दी।
ब्लॉक के 60 निपुण बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के नोडल संकुल शिक्षक,प्रत्येक न्याय पंचायत से पहुंचे निपुण बच्चे,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।