युवा मंच संगठन खेल जगत फाउंडेशन एवं भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित
बदायूं:- आज युवा मंच संगठन फाउंडेशन जगत द्वारा सात दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव 2025 के चौथे दिन के दौड़ प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस के सत्यमेव ग्रुप के फाउंडऱ विकास माहेश्वरी, एस ग्रुप के फाउंड्ऱ शरद शंखधार एवं विशिष्ठ अतिथि भारतीय वैश्य महासभा,
ज़िलाध्यक्ष बदायूं अरविंद गुप्ता, महासचिव सर्वेश गुप्ता, युवा नेता आदेश यादव रहे अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करी गई हरी झंडी दिखा कर 1600 मीटर 100 मीटर बालक बालिका वर्ग
की दौड़ प्रतिस्पर्धा को सम्पन्न कराया। सभी अतिथियों व कोंचों एम्पायरों को माला पहना कर बैच लगा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर आयोजक ध्रुव देव गुप्ता व अजय दिवाकर सम्मानित किया गया ।
दौड़ प्रतिस्पर्धा के निर्णायक एम्पायरों मंडल मे कोच ओमबीर यादव, प्रमोद पाल, सुमित, बहन रीना को बहुत अच्छे से संपन कराया।
बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में
1•प्रथम स्थान स्वामिनी मौर्य ने प्राप्त कर बाजी मारी...
2•द्वितीय स्थान पर कुमारी आकांछा रही...
3•तृतीय स्थान पर कुमारी मुस्कान रही...
बालक वर्ग मे 1600 मीटर दौड़ में
1•प्रथम स्थान पाकर विपिन यादव ने बाजी मारी...
2•द्वितीय स्थान हितेश कुमार का रहा...
3•तृतीय स्थान प्रदीप कुमार का रहा...
100 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में
1• प्रथम प्रदीप पाल रहे...
2•द्वितीय अखिलेश यादव रहे...
3•तृतीय स्थान मुकेश ने हासिल किया...
100 मीटर बालिका वर्ग में
1• प्रथम लक्ष्मी पाल रही...
2•द्वितीय स्थान पर मुस्कान रही...
3•तृतीत स्थान अनामिका ने हांसिल किया...
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक युवा मंच संगठन के बदायूं ज़िला उपाध्यक्ष अजय दिवाकर ने बताया कल दिनांक 05 फ़रवरी को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दुपहर 02:00 बजे से होगा और दौड़ पतंग और शतरंज के प्रतिभागियों को दिनांक 06 फ़रवरी को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर सलमान गाज़ी, मोहित, गौतम, रणवीर यादव, रमन पटेल, लक्ष्य गुप्ता, श्रयंक गुप्ता, राजू यादव, नीरज, गुंजा, अरीबा, आशीष, अनूप यादव, अंकित पाल, सुखबीर, सत्यवीर, मुकेश, अभय प्रताप आदि उपस्थित सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे।