नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
अग्रवाल सेवा समिति रजिस्टर्ड बरेली के द्वारा 22 एवं 23 मार्च को अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन बरेली में आयोजित किया जाएगा।
अग्रवाल समिति के द्वारा बताया गया कि अभी तक के परिचय सम्मेलन के इतिहास में पहली बार लड़कियों के द्वारा सबसे अधिक 350 रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। जबकि लड़कों ने 250 रजिस्ट्रेशन स्टेशन करवाये है।
इस परिचय सम्मेलन में पूरे प्रदेश से अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे। जिले के बाहर से आने वाले सभी युवक युवतियों और उनके अभिभावकों के लिए दो दिन की ठहरने की उचित व्यवस्था और खाने-पीने की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है।
अग्रवाल समिति के द्वारा 22 मार्च दिन शनिवार को शाम 7:00 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और 23 मार्च को वैवाहिक परिचय सम्मेलन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में संयोजक रोहित राकेश को बनाया गया है। रोहित राकेश ने बताया कि हाथरस से पदम अलबेला ,बाराबंकी से विनय शुक्ला, मेरठ से शुभम त्यागी और पलिया से रंजन के द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल समिति के द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा समिति के संरक्षक कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार,
उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ,अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल (फन सिटी), कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, महामंत्री राजीव बबूना अतुल अग्रवाल ,बजरंग ट्रांसपोर्ट के मालिक माधुरी अग्रवाल, सुमित गोयल,
कवि रोहित राकेश, राजीव अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मनीष मित्तल ,मनीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,उमेश अग्रवाल, शिरीष गुप्ता ,मीडिया प्रभारी राज अग्रवाल उपस्थित रहे।