भारत का प्रखर ,साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन सम्पर्क क्रान्ति परिवार द्वारा 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह
में श्री शक्ति स्वरूपा भव्य भारत की दिव्य विभूति के रूप में 'राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025' के लिए बदांयू की सशक्त हस्ताक्षर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी को चुना जाना गर्व के पल हैं ।
ग्रेटर नोयडा स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ के आडीटोरियम में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा व उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष (सम्पर्क क्रान्ति परिवार,
भारत) द्वारा डॉ शुभ्रा माहेश्वरी को राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में ताज कुर्सी पर बैठाकर पटका पहनाकर ताज पहनाकर सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह सहित सम्मानित किया गया।उतर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सम्पर्क क्रान्ति परिवार श्री राजवीर सिंह जी ने बताया प्रतिवर्ष शिव विनायक शर्मा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है
जिसमें भारत के प्रत्येक प्रदेश में से 60 से भी ऊपर महिलाओं को उनके उत्तम कार्यों व कलाओं के लिए सम्मानित किया जाता है । जिसमें डॉ शुभ्रा माहेश्वरी का चयन शिक्षाविद व कवयित्री व मंच संचालिका के रूप में किया गया।
कार्यक्रम में टीवी स्टार जय श्री अरोरा व पदमश्री नलिनी व कमलिनी की कार्यक्रम में महती भूमिका रही।
डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया -'जयपुर की नन्ही सी गायिका अन्विका सिमरन श्रेया बिहार टी वी एंकर,विभा, मिर्जापुर, डॉ सीमा सूरी,नीतू कुमारी नूतन लोक गायिका, बिहार, पुष्पा सहाय झारखंड,रानी सेन भोपाल मध्यप्रदेश आदि विभिन्न प्रांतों की महिलाओं के साथ पुरस्कार मिलना अभिभूत कर गया ।'मंच पर काव्यपाठ भी किया।