आवारा घूमते गोवंशीय पशुओं के विरोध में भारतीय किसान संघ की ओर से ब्लॉक मिलक में किया गया धरना प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आवारा घूमते गोवंशीय पशुओं के विरोध में भारतीय किसान संघ की ओर से ब्लॉक मिलक में किया गया धरना प्रदर्शन

Saturday, March 22, 2025 | March 22, 2025 Last Updated 2025-03-22T10:25:41Z
    Share
आवारा घूमते गोवंशीय पशुओं के विरोध में भारतीय किसान संघ की ओर से ब्लॉक मिलक में किया गया धरना प्रदर्शन

रामपुर। आज दिन शनिवार दिनांक 22 मार्च 2025 को भारतीय किसान संघ के वीरेश शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिलक के पटेल पार्क मे एकत्र हुए l जैसा कि पूर्व से प्रस्ताबित धरना प्रदर्शन खण्ड विकास अधिकारी मिलक के खिलाफ देने के लिए ब्लॉक मे नारे बाजी करते हुए संघ के सभी कार्यकर्ता पहुँचे l 

ब्लॉक मे जाकर दरी पर सभी कार्यकर्ता बैठ गए l धरना स्थल पर खण्ड विकास अधिकारी आये और कहने लगे हमारे साथ चलिए गौबंश पकड़ने तुरंत जिला अध्यक्ष वीरेश जी ने कहा आप तनखा ले रहे हैं l यह कार्य आपका हैं l और आप धरना प्रदर्शन होने का इंतजार कर रहे थे l क्योकि आपके द्वारा लगातार कहा जा रहा था की आज टीम जायेगी कल आयेगी आप सरकार की छबि खराब कर रहे हैं 

तत्काल खण्ड विकास अधिकारी नगला उदई पहुँचे l इधर जिला अध्यक्ष ने कहा यदि 2 बजे तक कोई कार्यबाही नही की तो ब्लॉक मे ताला लगा देंगे l धरना स्थल पर पहुँचे l पुलिस क्षेत्र अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी मिलक इन्होंने बताया गौवंश पकड़े जा रहे हैं पूरी टीम लगी हुई हैं 

धरना प्रदर्शन समाप्त किया l और कोतवाली जाकर सभी कार्यकर्ताओ ने नगला उदई के प्रधान पुत्र के खिलाप आरोप लगाया की यह धरना प्रदर्शन स्थल पर आये और किसानो को धमकी दे रहे थे l इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए l
जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद 

जिला सहमत परी अरविंद कुमार जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार जिला कार्यालय मंत्री अजय गंगवार ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चंद्र नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा मिंटू तिवारी अनमोल दिवाकर विमल शर्मा अरुण श्रीवास्तव चिंटू पांडे सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close