बरेली पुलिस के द्वारा अवैध शास्त्र फैक्ट्री में मारा गया छापा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा चला जा रहा है अपराधियों की गिरफ्तारी के अंतर्गत दिनांक 19 मार्च 2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना थाना कैंट जनपद बरेली पुलिस द्वारा नकटिया क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी के पास एक खंडहर मैं अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
छापा मारने के दौरान 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो देसी नाजायज बंदूक एक नाली 315 बोर ,एक देसी नाजायज बंदूक एक नाली 12 बोर, दो तमंचा देसी 315 बोर, 3 तमंचा अर्ध निर्मित पांच टेकर,
एक हैमर 35 जिंदा कारतूस 12 बर दो जिंदा 315 बर एवं देसी नाजायज असलाह बनाने के उपकरण दो शुमभी, एक प्लास ,एक हथौड़ी ,एक नोक प्लास ,तीन रेहती, एक छैनी, दो पेचकश, एक आई ,एक हवा का पंखा, बरामद किया गया।
पकड़े गए अभियुक्त राजेश पुत्र राजकुमार निवासी कालीबाड़ी थाना बारादरी जनपद बरेली । 2,राजेंद्र और चिरकुंडा पुत्र लालता प्रसाद निवासी मकान नंबर 231 कालीबाड़ी थाना बारादरी जनपद बरेली। 3, अभिषेक पुत्र डालचंद निवासी फालतूगंज कालीबाड़ी थाना बारादरी जनपद बरेली ।4, प्रेम कछु उर्फ किछु पुत्र हरिओम निवासी 456 कालीबाड़ी थाना बारादरी जनपद बरेली।
5, आकाश पुत्र हरिओम ।6 अक्षय पुत्र जमुना प्रसाद निवासी 362 कालीबाड़ी फालतूनगजं थाना बारादरी जनपद बरेली। सभी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 156 2025 धारा 35 अधिनियम के अंतर्गत किया गया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए आज अदालत के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान सभी आयुक्तों ने संयुक्त रूप से बताया कि हम सभी लोग अवैध तमंचे बनाकर वेचते हैं जिनको हम कम दामों पर बेच देते हैं ।नए तमंचे पर बंदूक बनाने के साथ-साथ हम सभी लोग पुराने तमंचे व नये तमंचों को भी ठीक करते थे। तमंचे एवं बांधों को बेचकर जो भी पैसा हम लोगों को मिलता था ।उसी से हम लोग अपना अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
बरामद किए गए सामान का विवरण
दो बंदूक एक नाली 315 बोर ।
एक बंदूक एक नाली12 बोर
दो तमंचा315 बोर ।
तीन तमंचा अर्ध निर्मित, नल बागी 4 स्प्रिंग 17 चीन पेंच 6 रिपीट सहित।
अवैध असला बनाने में प्रयुक्तउपकरण।
35 कारतूस 12 बर जिंदा एवं दो कार्टून 315 बोर जिंदा।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना कैंट जनपद बरेली।
उप निरीक्षक मोहित चौधरी (प्रभारी चौकी नकटिया),
उप निरीक्षक पवन कुमार हेड कांस्टेबल मुकुट सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल रियाज अली, कांस्टेबल राजीव कुमार ,कांस्टेबल अजय कुमार , संदीप कुमार थाना कैंट जनपद बरेली मौजूद रहे।