चाचा भतीजे की गोलियों से भूनकर की गई हत्या।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
तहसील फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घारमपुर में आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई।
ग्राम घारमपुर निवासी दौलत ख़ां उम्र 55 वर्ष और उनके भतीजे रईस खान उम्र 26 वर्ष आज बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बाइक से बुखारा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से होते हुए के अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए हमलावरों ने अपने असलहा लहराते हुए
उन्हें चारों तरफ से घेर लिया इससे पहले वह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। हमलावरों के द्वारा की गई फायरिंग के दौरान रईस कहां के सीने और कंधे पर गोली लगी, जबकि दौलत ख़ां की पीठ पर में दो गलियां लगी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रमजान के पवित्र महीने के दौरान उक्त वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं ,जिससे स्पष्ट है कि फायरिंग काफी नजदीक से की गई थी। उसके उपरांत आल्हा अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ,क्षेत्राधिकारी फरीदपुर आशुतोष शिवम और कोतवाल मौके पर पहुंचे।
पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का शक बताया जा रहा है। वर्ष 2018 में गांव के ही नन्हे मिस्त्री की हत्या हुई थी जिसमें दौलत खान का नाम सामने आया था और दौलत खान को जेल भी जाना पड़ा था बीते वर्ष ही वह जेल से जमानत पर छूट कर आया था।तभी से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था। अशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आज बृहस्पतिवार को दौलत खान और उनके भतीजे रईस खान की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इलाके की घेरा बंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में वहां पर लगे हुए आसपास सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है, पूरे इलाके में गस्त बढ़ा दी गई है संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई है,जल्दी हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।